रेल सेवा से अब तक 43 टन चेरी देशभर के बाजारों तक पहुंचाई गई

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 27 मई (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर में चेरी सीजन के दौरान भारतीय रेल बागवानों और व्यापारियों के लिए तेज एवं भरोसेमंद परिवहन माध्यम बनकर उभरी है। अब तक लगभग 43 टन ताज़ा चेरी रेल सेवा के माध्यम से देश के विभिन्न प्रमुख बाजारों तक भेजी जा चुकी है। रेलवे पार्सल सेवा के जरिए ट्रेन संख्या 12472, 12474, 12476, 12920 और 19028 की एसएलआर तथा पार्सल वैन के माध्यम से चेरी की खेप सूरत, बांद्रा, भोपाल और छायापुरी (वडोदरा) सहित कई स्टेशनों तक पहुंचाई गई। रेल सेवा के कारण चेरी कम समय में सुरक्षित तरीके से गंतव्य तक पहुंच रही है जिससे किसानों और व्यापारियों को बेहतर दाम मिल रहे हैं।

छोटे और बड़े व्यापारी अपनी जरूरत के अनुसार आसानी से बुकिंग कर पा रहे हैं जबकि बागवान सड़क परिवहन की अनिश्चितताओं से बचकर सीधे बड़े बाजारों तक अपना उत्पाद भेज रहे हैं।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जम्मू मंडल उचित सिंघल ने कहा कि रेलवे किसान समुदाय को किफायती और कुशल लॉजिस्टिक्स सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी सेब समेत अन्य फलों के परिवहन के लिए ऐसी सुविधाएं जारी रहेंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story