अमरनाथ यात्रा-2026 को लेकर जम्मू रेलवे स्टेशन पर मॉक ड्रिल आयोजित
Jul 7, 2026, 15:33 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जम्मू,, 07 जुलाई (हि.स.)।
श्री अमरनाथ यात्रा-2026 के सुरक्षित और सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के लिए रेलवे पुलिस जम्मू ने जम्मू रेलवे स्टेशन पर संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित की। इस अभ्यास में विभिन्न सहयोगी एजेंसियों ने आपातकालीन प्रतिक्रिया दल के रूप में भाग लिया। मॉक ड्रिल के दौरान विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियां बनाकर सुरक्षा बलों की तैयारियों, राहत एवं बचाव अभियान, यात्रियों की निकासी प्रक्रिया और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय की जांच की गई। यह अभ्यास सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और सभी एजेंसियों के बेहतर तालमेल, सतर्कता और पेशेवर कार्यशैली का प्रदर्शन देखने को मिला।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

