कठुआ में फैक्ट्री मजदूर की मौत पर उठे सवाल, सीसीटीवी फुटेज और प्रबंधन की चुप्पी पर घिरा मामला

WhatsApp Channel Join Now
कठुआ में फैक्ट्री मजदूर की मौत पर उठे सवाल, सीसीटीवी फुटेज और प्रबंधन की चुप्पी पर घिरा मामला


कठुआ, 30 मार्च (हि.स.)। कठुआ के भागथली में स्थित कंधारी बेवरेज (कोका-कोला प्लांट) में एक मजदूर की संदिग्ध मौत के बाद मामला रहस्यमय होता जा रहा है। घटना को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं जिनमें सबसे अहम सीसीटीवी फुटेज का सामने न आना और फैक्ट्री प्रबंधन की चुप्पी शामिल है।

सूत्रों के अनुसार, मजदूर की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इस पर अभी तक स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों और मीडिया ने घटना को लेकर पारदर्शिता की मांग की है, वहीं यह भी सवाल उठाया जा रहा है कि कहीं किसी तथ्य को छुपाने की कोशिश तो नहीं की जा रही। मीडिया के सवालों का सामना करते हुए फैक्ट्री से जुड़े एक प्रबंधक ने जिम्मेदारी से बचते हुए कहा कि वह केवल अपने दोस्त से मिलने आए थे, जबकि घटना उनकी ही फैक्ट्री में हुई बताई जा रही है। इस बयान ने संदेह को और गहरा कर दिया है। लोगों का कहना है कि यदि यह हादसा है तो सच्चाई सामने लाई जाए और यदि कोई लापरवाही या साजिश है तो जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। फिलहाल पूरे मामले की जांच और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story