पुलवामा पुलिस ने ड्रग तस्कर को पकड़ा; तस्करी का सामान बरामद

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 26 मार्च (हि.स.)। नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई में पुलवामा पुलिस ने आज डॉल्फिन पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के छात्रावास के पास तहाब जनरल रोड पर नाका चेकिंग के दौरान ड्रग तस्कर को पकड़ा। नाके के दौरान एक संदिग्ध वाहन (ऑल्टो 800) जिसका पंजीकरण नंबर जेके 03 सी -9715 था को रुकने का इशारा किया गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर 20 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ (पॉलीथीन सहित) बरामद हुआ। अपराध को अंजाम देने में इस्तेमाल किये गये वाहन को भी जब्त कर लिया गया है वाहन चालक को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

प्रारंभिक पूछताछ के दौरान उसने अपनी पहचान तारिक अहमद वानी पुत्र घ नबी वानी निवासी वाहिपोरा लिटर के रूप में बताई। तदनुसार पुलिस स्टेशन पुलवामा में धारा 8/22 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला एफआईआर संख्या 40/2026 दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलवामा पुलिस नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और समाज से इस बुराई को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। आम जनता से नशीली दवाओं की गतिविधियों से संबंधित किसी भी जानकारी को सहयोग करने और साझा करने का आग्रह किया जाता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Share this story