पुलवामा पुलिस ने ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार, प्रतिबंधित सामग्री बरामद

WhatsApp Channel Join Now

पुलवामा, 11 मई (हि.स.)। पुलवामा पुलिस ने लस्सीपोरा में नाका चेकिंग के दौरान एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार करके प्रतिबंधित सामग्री भी बरामद की है।

पुलिस स्टेशन लितर की एक पुलिस टीम ने लस्सीपोरा ब्लॉक कार्यालय के पास नाका लगाया और एसआईडीसीओ लस्सीपोरा से लस्सीपोरा चौक की ओर जा रहे एक मोटरसाइकिल सवार को चेकिंग के लिए रोका। उसकी मोटरसाइकिल (जेके22सी-1351) की तलाशी ली गई, तो उसके पास से लगभग 204 ग्राम चरस जैसी सामग्री बरामद हुई। इस पर पुलिस स्टेशन लितर में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर संख्या 57/26 दर्ज की गई है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story