जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान-एसडीएम फूलैल सिंह

WhatsApp Channel Join Now
जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान-एसडीएम फूलैल सिंह


हीरानगर, 30 सितंबर (हि.स.)। सेवा पर्व-2026 के तहत डिंगा अंब-बी की पंचायत दसानू प्लेफील्ड स्थित पंचायत घर में बुधवार को पब्लिक दरबार-सह-ब्लॉक दिवस आयोजित किया गया। एसडीएम हीरानगर फूलैल सिंह जेकेएएस ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

दरबार में स्थानीय लोगों और पूर्व पंचायती राज प्रतिनिधियों ने सड़क संपर्क, पेयजल, खेल मैदान तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित समस्याएं उठाईं। पेयजल की समस्या को जल शक्ति विभाग के समक्ष रखा गया जबकि सार्वजनिक ढांचे के सुधार और आठ बस्तियों में वन विभाग के माध्यम से फुटपाथ विकसित करने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई।

एसडीएम ने कैपेक्स और वीबी-आरएएमजी योजनाओं के तहत विकास कार्यों को जल्द शुरू करने तथा निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। विभिन्न विभागों ने मिशन युवा सहित सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्रता और लाभ के बारे में लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर एसडीएम ने युवाओं को वॉलीबॉल और नेट भी वितरित किया तथा उन्हें खेलों और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने एवं नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और क्षेत्र के विकास में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story