बिलावर में पुलिस की कथित ज्यादती पर भड़का जनाक्रोश, नाज ब्रिज पर 2 घंटे तक सड़क जाम

WhatsApp Channel Join Now
बिलावर में पुलिस की कथित ज्यादती पर भड़का जनाक्रोश, नाज ब्रिज पर 2 घंटे तक सड़क जाम


बिलावर में पुलिस की कथित ज्यादती पर भड़का जनाक्रोश, नाज ब्रिज पर 2 घंटे तक सड़क जाम


कठुआ, 01 मई (हि.स.)। कठुआ जिले के बिलावर स्थित नाज ब्रिज पर शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने पुलिस के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, जिससे करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने एक ई-रिक्शा

चालक के साथ मारपीट की, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि घायल युवक की टांग में फ्रैक्चर आया है, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना से नाराज लोगों ने सड़क पर उतरकर नारेबाजी की और मार्ग को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने हालात को संभालते हुए प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story