लंबित मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 04 मई (हि.स.)।

आज सामाजिक कार्यकर्ता शशिकांत चिब ने दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों और आशा वर्कर्स की लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा कि वर्षों से ये कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने सरकार से तत्काल प्रभाव से इन कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान देने और उन्हें नियमित सेवाओं, वेतन भुगतान तथा अन्य सुविधाओं का लाभ देने की अपील की। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने भी सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story