जेके पुलिस ने राजौरी के थानामंडी में पाकिस्तान स्थित 'हैंडलर' की 81 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की

WhatsApp Channel Join Now

राजौरी, 13 नवंबर (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने राजौरी जिले के थानामंडी इलाके के खबलान गांव में पाकिस्तान स्थित एक कथित आतंकी हैंडलर की लगभग 81 लाख रुपये की अचल संपत्ति को कुर्क (अटैच) कर लिया है।

पुलिस के अनुसार कुर्क की गई संपत्ति में मोहम्मद अरशद की 2 कनाल और 4 मरला जमीन शामिल है। अरशद लगभग 15 साल पहले पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओजेके) चला गया था। यह कुर्की की कार्रवाई 2011 में दर्ज एक मामले के सिलसिले में की गई है।

पुलिस अधिकारियों ने खबलान गांव में कुर्की की प्रक्रिया पूरी की और मौके पर एक आधिकारिक नोटिस लगा दिया जिसमें बताया गया है कि यह संपत्ति अब कानूनी प्रतिबंधों के दायरे में है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776257 Articles

Share this story