जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में संदिग्ध ड्रग तस्कर की संपत्ति कुर्क

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 22 नवंबर (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक कथित ड्रग तस्कर की संपत्ति जब्त कर ली गई। जब्त की गई संपत्ति में एक रिहायशी मकान, आठ दुकानें, पांच कमरे, एक फायर-सर्विस शेड, एक शौचालय और दो वॉशरूम शामिल हैं, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 4.17 करोड़ रुपये है।

पुलिस प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि नशीले पदार्थों की तस्करी और उससे होने वाली कमाई के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अनंतनाग पुलिस ने ड्रग तस्कर इश्फाक अहमद मीर की लगभग 4.17 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति जब्त की है। यह कार्रवाई कई एनडीपीएस मामलों में कथित तौर पर शामिल होने के कारण की गई है। प्रवक्ता ने आगे कहा कि यह कदम अनंतनाग पुलिस के उन लगातार प्रयासों का हिस्सा है, जिनका मकसद ड्रग तस्करों के वित्तीय नेटवर्क को तोड़ना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781297 Articles

Share this story