प्रोफेसर राजीव रतन शर्मा सिंधु केंद्रीय विश्वविद्यालय के पहले कुलपति नियुक्त
Jul 3, 2026, 20:20 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जम्मू, 03 जुलाई (हि.स.)। भारत की राष्ट्रपति ने सिंधु केंद्रीय विश्वविद्यालय (एससीयू), लद्दाख की विजिटर के रूप में जम्मू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर राजीव रतन शर्मा को नवस्थापित विश्वविद्यालय का प्रथम कुलपति नियुक्त किया है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रोफेसर शर्मा पदभार ग्रहण करने की तिथि से 5 वर्ष की अवधि के लिए या 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक इस पद पर बने रहेंगे। उनकी सेवा शर्तें और नियम विश्वविद्यालय के अधिनियम, विधियों और अध्यादेशों के प्रावधानों द्वारा शासित होंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

