जम्मू-कश्मीर में बूथ स्तर पर सुना गया प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम

WhatsApp Channel Join Now
जम्मू-कश्मीर में बूथ स्तर पर सुना गया प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम


जम्मू-कश्मीर में बूथ स्तर पर सुना गया प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम


जम्मू, 26 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जम्मू-कश्मीर ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण का बूथ स्तर पर पूरे केंद्रशासित प्रदेश में सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया। विभिन्न बूथों पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों ने भी कार्यक्रम सुना। भाजपा जम्मू-कश्मीर अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सत शर्मा ने बहु विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-43 स्थित बूथ संख्या-124 पर विधायक चौधरी विक्रम रंधावा और पूर्व पार्षद सुरजीत पप्पू चौधरी के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।

भाजपा के संगठन महामंत्री अशोक कौल ने त्रिकुटा नगर मंडल के बूथ संख्या-7 पर मंडल अध्यक्ष नितिश महाजन, पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ कार्यक्रम सुना। इस दौरान प्रदेशभर में विभिन्न बूथों पर भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की भागीदारी रही।

सत शर्मा ने कहा कि ‘मन की बात’ देश के नेतृत्व और आम नागरिकों के बीच संवाद का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में नवाचार, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, युवाओं की पहल और सांस्कृतिक संरक्षण जैसे क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों की प्रेरक कहानियां सामने आती हैं जो समाज को सकारात्मक दिशा देने का काम करती हैं। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों को प्रधानमंत्री के संदेश पर चर्चा करने और उससे प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करता है।

अशोक कौल ने कहा कि भाजपा ‘मन की बात’ का आयोजन लोगों के बीच इसलिए करती है क्योंकि प्रधानमंत्री का संदेश पूरे देश के नागरिकों के लिए है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर आयोजित कार्यक्रम स्थानीय समुदाय के साथ संवाद को बढ़ावा देते हैं और लोगों को समाज के हित में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की विशेषता यह है कि इसमें सामान्य नागरिकों के असाधारण कार्यों को सामने लाकर जनभागीदारी और सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत किया जाता है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

Share this story