जम्मू का प्रसिद्ध झिड़ी मेला 23 नवंबर से शुरू होगा, प्रशासन ने तैयारियां तेज कीं
जम्मू,, 02 नवंबर (हि.स.)।
उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक मेलों में शामिल झिड़ी मेला इस साल 23 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। मेले को लेकर जम्मू प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार से झिड़ी मेला स्थल पर सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का काम शुरू कर दिया गया। इस दौरान स्नान घाट, सार्वजनिक शौचालयों और आसपास के इलाकों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इसके साथ ही रास्तों के किनारे उगी झाड़ियों को भी हटाया जा रहा है, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। इससे पहले जम्मू के डिप्टी कमिश्नर ने मेला स्थल का दौरा कर संबंधित अधिकारियों को सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए थे। प्रशासन के मुताबिक, आने वाले दिनों में मेला स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अन्य तैयारियों और व्यवस्थाओं पर भी काम किया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

