रक्तदान से बचाई जा सकती हैं अनमोल जिंदगियां-डीसी राजेश शर्मा

WhatsApp Channel Join Now
रक्तदान से बचाई जा सकती हैं अनमोल जिंदगियां-डीसी राजेश शर्मा


रक्तदान से बचाई जा सकती हैं अनमोल जिंदगियां-डीसी राजेश शर्मा


कठुआ, 9 सितंबर (हि.स.)। जिला रेडक्रॉस सोसायटी कठुआ की ओर से पंजाब केसरी ग्रुप और जेके ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से बुधवार को जीएमसी कठुआ में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

शिविर का उद्घाटन जिला रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन एवं डीसी कठुआ राजेश शर्मा ने किया। शिविर में विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 50 से अधिक यूनिट रक्तदान किया।

इस अवसर पर डीसी राजेश शर्मा ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान एक निस्वार्थ सेवा है जिससे जरूरतमंद मरीजों की अनमोल जिंदगी बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि कठुआ जिला अस्पताल दूरदराज और पहाड़ी क्षेत्रों, विशेषकर बनी, बसोहली और बिलावर के मरीजों को भी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है इसलिए जीएमसी के ब्लड बैंक में पर्याप्त रक्त का उपलब्ध रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने स्वस्थ एवं पात्र नागरिकों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि मानव रक्त का कोई विकल्प नहीं है और दान की गई प्रत्येक यूनिट किसी जरूरतमंद को जीवन का दूसरा अवसर दे सकती है।

डीसी ने रक्तदाताओं, चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और सहयोगी संस्थाओं के प्रयासों की सराहना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story