एसटी विद्यार्थियों के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन शुरू, 20 सितंबर अंतिम तिथि

WhatsApp Channel Join Now
एसटी विद्यार्थियों के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन शुरू, 20 सितंबर अंतिम तिथि


कठुआ, 29 जुलाई (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के अनुसूचित जनजाति वर्ग के कक्षा 9वीं और 10वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति (शैक्षणिक सत्र 2026-27) हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह योजना केंद्र प्रायोजित है और आवेदन नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से किए जाएंगे।

निदेशालय जनजातीय कार्य जम्मू-कश्मीर द्वारा जारी नोटिस के अनुसार विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। संस्थान स्तर पर सत्यापन 27 सितंबर तक तथा जिला स्तर पर 10 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। योजना के तहत केवल वही विद्यार्थी पात्र होंगे जो जम्मू-कश्मीर के स्थायी निवासी हों, एसटी वर्ग से संबंधित हों और मान्यता प्राप्त स्कूलों में अध्ययनरत हों। आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा आधार से लिंक बैंक खाता अनिवार्य है। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें अन्यथा आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story