श्रीनगर के एमए रोड पर चार सक्रिय आतंकवादियों के 'वॉन्टेड' पोस्टर लगाए गए

WhatsApp Channel Join Now


श्रीनगर, 08 नवंबर (हि.स.)। श्रीनगर के व्यस्त एमए रोड पर चार सक्रिय आतंकवादियों के 'वॉन्टेड' पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों के जरिए जनता से उन्हें खोजने में मदद मांगी गई है और उनके बारे में पक्की जानकारी देने वालों के लिए इनाम की घोषणा की गई है।

इन पोस्टरों में चार 'वॉन्टेड आतंकवादियों' सोपोर के ब्राथ कलां निवासी बिलाल अहमद मीर और मोहम्मद उमर मीर, बारामूला के पट्टन निवासी आबिद कय्यूम लोन और कुलगाम निवासी मोहम्मद लतीफ भट की तस्वीरें हैं। इनमें से तीन उत्तरी कश्मीर से हैं और एक दक्षिणी कश्मीर से है। ये चारों कई आतंकी घटनाओं में शामिल रहे हैं।

पोस्टरों में जनता से अपील की गई है कि अगर उन्हें इन वॉन्टेड लोगों की गतिविधियों या मौजूदगी के बारे में कोई पुख्ता जानकारी मिले तो वे साझा करें। इसके लिए पोस्टर पर फोन नंबर भी दिए गए हैं। हालांकि इसमें यह नहीं बताया गया है कि किस सुरक्षा एजेंसी ने ये पोस्टर लगाए हैं।

जानकारी देने वालों को भरोसा दिलाया गया है कि उनकी पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी और सही जानकारी देने पर उन्हें एक बड़ा इनाम दिया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774177 Articles

Share this story