“उड़ता जम्मू” शॉर्ट फिल्म का पोस्टर रिलीज़

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 21 मई (हि.स.)।

“उड़ता जम्मू” शॉर्ट फिल्म का पोस्टर आज रिलीज़ कर दिया गया। प्रेस क्लब जम्मू में आयोजित कार्यक्रम के दौरान फिल्म के पोस्टर को लॉन्च किया गया जिसमें फिल्म से जुड़े कलाकार और आयोजक मौजूद रहे।

फिल्म में नशे की गिरफ्त में आए युवाओं की जिंदगी और उनके संघर्ष की कहानी को दर्शाया गया है। निर्माताओं के अनुसार फिल्म का उद्देश्य समाज में बढ़ते नशे के खतरे के प्रति जागरूकता फैलाना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story