जीडीसी मढ़हीन में “वंदे मातरम्” विशेष चरण के तहत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
जीडीसी मढ़हीन में “वंदे मातरम्” विशेष चरण के तहत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित


कठुआ, 24 मार्च (हि.स.)। राजकीय डिग्री कॉलेज मढ़हीन में वंदे मातरम् विशेष चरण के तहत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में देशभक्ति की भावना जागृत करना, रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना तथा राष्ट्रीय गीत के ऐतिहासिक व भावनात्मक महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।

कार्यक्रम का आयोजन प्रो. (डॉ.) अनुपमा गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने छात्रों के उत्साह की सराहना करते हुए देश की सांस्कृतिक व ऐतिहासिक विरासत को याद रखने पर जोर दिया।

प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आकर्षक व विचारोत्तेजक पोस्टरों के माध्यम से देश के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। प्रतियोगिता में मन्नत ने प्रथम, पायल ने द्वितीय तथा नैन्सी ने तृतीय स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम का संचालन समाजशास्त्र विभाग के एचओडी प्रो. मनु सैनी द्वारा किया गया, जबकि निर्णायक मंडल में डॉ. अरुण देव सिंह, डॉ. बलबिंदर सिंह और प्रो. अनूप शर्मा शामिल रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story