जीडीसी मढ़हीन में पोस्टर मेकिंग व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
जीडीसी मढ़हीन में पोस्टर मेकिंग व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित


जीडीसी मढ़हीन में पोस्टर मेकिंग व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित


कठुआ, 29 अक्टूबर (हि.स.)। राजकीय डिग्री कॉलेज मढ़हीन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत तीसरे दिन पोस्टर मेकिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम की थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ रही।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पोस्टरों और प्रभावशाली नारों के माध्यम से भ्रष्टाचार उन्मूलन, पारदर्शिता, जवाबदेही तथा ईमानदारी के महत्व को उजागर किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. अनुपमा गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनीषा देवी और आईक्यूएसी सदस्य प्रो. सुमन ने किया। इस अवसर पर डॉ. अरुण देव सिंह, प्रो. अनूप शर्मा, रोशन लाल शर्मा, प्रो. मनु सैनी, डॉ. रीमी वर्मा और प्रो. दीक्षा सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768865 Articles

Share this story