पुंछ ज़िले की मंडी तहसील में स्थानीय नाले में बह जाने से 66 वर्षीय महिला की मौत

WhatsApp Channel Join Now


पुंछ, 04 अगस्त (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ ज़िले की मंडी तहसील के गगड्यां-सावजियान इलाके में एक स्थानीय नाले में बह जाने से 66 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

मृतक महिला की पहचान दाना गगड्यां की रहने वाली मुख्तार अहमद की पत्नी सरवारा बेगम के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार को वह नाले में बह गई थीं।

मंगलवार सुबह पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से गगड्यां से लगभग सात किलोमीटर दूर चंबर दाती गल्ला नदी से उनका शव बरामद किया गया। सावजियान पुलिस चौकी के इंचार्ज अमित चौधरी ने बताया कि मृतक महिला के परिवार ने पुलिस को सूचना दी थी कि वह घर से निकली थीं लेकिन वापस नहीं लौटीं।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर खोज और बचाव अभियान शुरू किया।

अधिकारी ने कहा कि आज सुबह चंबर दाती गल्ला नदी से शव बरामद किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story