नशीले पदार्थों की तस्करी और दुरुपयोग के खिलाफ  पुंछ पुलिस ने एक बड़ी सफलता की हासिल

WhatsApp Channel Join Now

पूँछ, 05 अप्रैल (हि.स.)।

नशीले पदार्थों की तस्करी और दुरुपयोग के खिलाफ अपनी लगातार जारी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए जिला पुलिस पुंछ ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने प्रतिबंधित पदार्थ रखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

नाका चेकिंग के दौरान पुंछ पुलिस स्टेशन की एक टीम ने इलाके में नियमित जांच और गश्त करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान इफ्तिखार हुसैन पुत्र स्वर्गीय इश्तियाक हुसैन, निवासी मंडी के रूप में हुई है। उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से लगभग 8.80 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद हुआ। बरामदगी के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया और कानूनी प्रक्रियाओं के अनुसार प्रतिबंधित पदार्थ को मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

इस संबंध में पुंछ पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं 8/21/22 के तहत एफआईआर संख्या 51/2026 दर्ज की गई है। मामले में आगे और पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

जिला पुलिस पुंछ नशीले पदार्थों के खतरे से निपटने के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया है। इसके साथ ही आम जनता से अपील की है कि नशीले पदार्थों की बिक्री से संबंधित कोई भी जानकारी होने पर वह आगे आएं। पुलिस ने ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता

Share this story