पुंछ में सेना का जवान संदिग्ध हालात में मृत पाया गया

WhatsApp Channel Join Now

पुंछ, 18 जून (हि.स.)। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में गुरुवार को 16 राष्ट्रीय राइफल्स के हेडक्वार्टर में सेना का एक जवान संदिग्ध हालात में मृत पाया गया। अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय जवान नाइट ड्यूटी पर था।

मृतक की पहचान 16 आर आर (ए इस सी) के नायक बी.डी. राव के तौर पर हुई है। अधिकारियों के मुताबिक सुबह के समय वह अपनी पोस्ट पर मृत पाए गए। उनकी मौत के असल कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

घटना के बाद शव को कानूनी और मेडिकल औपचारिकताओं के लिए सुरनकोट के सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल ले जाया गया। अधिकारियों ने मौत की वजह और इस दुखद घटना से जुड़ी घटनाओं के क्रम का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

सेना और सिविल प्रशासन मामले की जांच कर रहे है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story