गलती से चली सर्विस राइफल से पुलिसकर्मी घायल

WhatsApp Channel Join Now

अनंतनाग, 14 नवंबर (हि.स.)। शनिवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा पुलिस चौकी में एक पुलिसकर्मी की सर्विस राइफल गलती से चल गई जिससे वह घायल हो गया।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मी अपनी सर्विस राइफल की सफाई कर रहा था कि तभी वह गलती से चल गई जिससे वह घायल हो गया। उ

न्होंने बताया कि पुलिसकर्मी के पैर में गोली लगी है और उसे तुरंत इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अनंतनाग ले जाया गया जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घायल पुलिसकर्मी की पहचान मोहम्मद अब्बास me कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना का संज्ञान ले लिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777218 Articles

Share this story