पुलिस ने अरनिया में 14 वर्षों से लापता महिला का पता लगाकर परिवार के साथ मिलाया

WhatsApp Channel Join Now


जम्मू, 19 मई (हि.स.) । जम्मू पुलिस ने कई वर्षों से लापता एक महिला का पता लगाकर एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। लापता महिला जतुन बीबी पत्नी शम्स दीन निवासी कल्याणा 22-11-2012 से लापता थी। एसएचो अरनिया डीएसपी प्रोबेशनर क़ैसर की पुलिस टीम द्वारा निरंतर प्रयासों और समर्पित जांच के माध्यम से लापता महिला का सफलतापूर्वक पता लगा लिया गया और सभी कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद उसे सुरक्षित रूप से उसके कानूनी उत्तराधिकारियों को सौंप दिया गया।

परिवार के सदस्यों ने लापता महिला को उसके परिवार से मिलाने के लगातार प्रयासों और प्रतिबद्धता के लिए जम्मू पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Share this story