करथोली अनुराधा हत्याकांड का खुलासा
May 23, 2026, 18:08 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जम्मू,, 23 मई (हि.स.)।
सांबा जिले के करथोली बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र में हुए अनुराधा हत्याकांड को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। मामले में पुलिस ने आरोपी पूर्व सैनिक छैला सिंह निवासी खौड़ अखनूर को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान सामने आया कि हत्या के पीछे कथित अवैध संबंध मुख्य कारण थे।
पुलिस के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच शुरू की गई जिसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ और सबूतों के आधार पर हत्या की गुत्थी सुलझाई गई।
पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और आरोपी से अन्य पहलुओं को लेकर भी पूछताछ की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

