जेएसके रेंज में पुलिस की जनसंपर्क मुहिम तेज, अक्टूबर में 289 जनसभाएं आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
जेएसके रेंज में पुलिस की जनसंपर्क मुहिम तेज, अक्टूबर में 289 जनसभाएं आयोजित


जम्मू, 3 नवंबर (हि.स.)। पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने, स्थानीय समस्याओं का समाधान करने तथा बीट पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज पुलिस द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। डीआईजी जम्मू रेंज श्रीधर पाटिल आईपीएस की निगरानी में अक्टूबर 2026 के दौरान रेंज के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 289 जनसभाएं आयोजित की गईं।

जानकारी के अनुसार जेएसके रेंज के कुल 319 पुलिस बीट में से विभिन्न बीट स्तरों पर ये जनसभाएं आयोजित की गईं। इनमें जम्मू जिले में 194, कठुआ में 83 और सांबा जिले में 12 जनसभाएं शामिल हैं। इन बैठकों के माध्यम से पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और शिकायतों को सुना तथा पुलिस-जनता के बीच सहयोग और समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया। इस अभियान के तहत डीआईजी जम्मू श्रीधर पाटिल ने जम्मू के रेहाड़ी क्षेत्र में आयोजित बीट पुलिस-जनता बैठक में भी भाग लिया और पुलिस व्यवस्था तथा सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों की समीक्षा की।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुलिस को आम जनता के लिए अधिक सुलभ बनाना, स्थानीय स्तर पर समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771743 Articles

Share this story