पुलिस-जनता संवाद मजबूत, कई थानों में थाना दिवस का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
पुलिस-जनता संवाद मजबूत, कई थानों में थाना दिवस का आयोजन


कठुआ, 22 मई (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर सरकार की पहल “थाना दिवस” के तहत कठुआ पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों जखबड़, हीरानगर, बसंतपुर और बूंद मेें कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में पुलिस अधिकारियों ने आम जनता, जनप्रतिनिधियों और समाज के प्रमुख लोगों से सीधा संवाद किया।

इस दौरान लोगों ने नशा तस्करी, सीसीटीवी स्थापना, ट्रैफिक व्यवस्था और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दे उठाए। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि पुलिस से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा जबकि अन्य समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाया जाएगा।

कार्यक्रम में लोगों को मौजूदा सुरक्षा हालात के प्रति जागरूक किया गया और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि कम्युनिटी पुलिसिंग से ही अपराध और सामाजिक बुराइयों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा ने कहा कि पुलिस जनता के साथ मिलकर पारदर्शिता और विश्वास के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story