कुपवाड़ा जिले में एक 18 वर्षीय नाई के धर्म परिवर्तन के मामले में पुलिस ने जांच शुरू की
May 19, 2026, 15:48 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
श्रीनगर, 19 मई (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक 18 वर्षीय नाई के धर्म परिवर्तन के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी कि किशोर की पहचान विशाल के रूप में हुई है जो उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला है।
अधिकारियों ने बताया कि कुपवाड़ा में धर्म परिवर्तन से संबंधित एक मामले का संज्ञान लिया गया है और संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और अपुष्ट जानकारी न फैलाने की अपील की है और बताया कि मामले की जांच जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

