अनंतनाग के विधायक की पत्नी और बेटे के खिलाफ सरकारी अस्पताल में ताला लगाने के आरोप में मामला दर्ज
श्रीनगर, 06 मई (हि.स.)। जम्मू- कश्मीर पुलिस ने बुधवार को अनंतनाग के विधायक पीरजादा मोहम्मद सैयद की पत्नी और बेटे के खिलाफ सरकारी अस्पताल में ताला लगाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के अचबल पुलिस स्टेशन में सैयद की पत्नी और बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है क्योंकि उन्होंने जिले के दमहाल खोसिपोरा इलाके में एक स्वास्थ्य केंद्र में ताला लगा दिया था।
बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य केंद्र की इमारत विधायक के परिवार की है और इसे 2008 में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने के लिए दिया गया था। हालांकि परिवार का दावा है कि इस साल की शुरुआत में विधायक ने अनंतनाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर स्वास्थ्य केंद्र को यह कहते हुए कि इमारत जर्जर हालत में है, स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

