पुलिस ने इमारत से तिरंगे को सम्मानपूर्वक बाहर निकालने के लिए विध्वंस अभियान को कुछ समय के लिए रोका

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 23 मई (हि.स.)। शनिवार को जम्मू शहर के बाहरी इलाके में पुलिस ने इमारत को गिराने के दौरान चल रहे विध्वंस अभियान को कुछ समय के लिए रोक दिया ताकि इमारत से तिरंगे के दो झंडे हटाए जा सकें।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने विध्वंस अभियान को कुछ समय के लिए रोक दिया और यह सुनिश्चित किया कि तिरंगे को इमारत से सम्मानपूर्वक बाहर निकाल लिया जाए जिसके बाद अभियान फिर से शुरू किया गया। यह घटना शहर के बाहरी इलाके मीरान साहिब क्षेत्र में बबलू नामक एक संदिग्ध ड्रग तस्कर की संपत्तियों के खिलाफ चल रहे विध्वंस अभियान के दौरान हुई।

विध्वंस अभियान के दौरान एक पुलिसकर्मी द्वारा कमरे से दो तिरंगे निकालते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अधिकारियों के अनुसार सब-इंस्पेक्टर रिंकू शर्मा के नेतृत्व वाली विध्वंस टीम ने अभियान रोक दिया और अभियान फिर से शुरू करने से पहले राष्ट्रीय ध्वजों को निकालने के लिए एक पुलिसकर्मी को इमारत के अंदर भेजा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story