पुलिस ने बारामूला में ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया, प्रतिबंधित पदार्थ बरामद

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू , 25 मार्च (हि.स.)। नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ अपने निरंतर अभियान को जारी रखते हुए बारामूला में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किया। पुलिस स्टेशन कुंजर की एक पुलिस पार्टी ने चिचिलोरा कुंजर में नियमित गश्त के दौरान एक संदिग्ध वाहन ( एचआर 55 एडी 2930) को रोका। चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति मौके से भाग गया, जबकि चालक वहीद सुल्तान पुत्र मोहम्मद सुल्तान गनी निवासी शीरपोरा बंगिल, पट्टन को पकड़ लिया गया। उसकी तलाशी के दौरान 27 ग्राम चरस बरामद हुई।

उसके खुलासे पर मजिस्ट्रेट और संबंधित नंबरदार द्वारा प्रतिनियुक्त राजपत्रित अधिकारी की उपस्थिति में एसएचोओ पीएस कुंजर की देखरेख में फरार आरोपी जियाकत अहमद डार पुत्र मोहम्मद रमजान डार निवासी चिचिलोरा, कुंजर के आवास पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान करीब 1 किलो 690 ग्राम चरस पाउडर बरामद हुआ। इस संबंध में, एफआईआर संख्या 35/2026 यू/एस 8/20-29 एनडीपीएस अधिनियम के तहत पीएस कुंजर में मामला दर्ज किया गया है।

जांच जारी है और फरार आरोपियों को पकड़ने के प्रयास भी जारी हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस समाज से नशीली दवाओं के खतरे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है और आम जनता से अपने क्षेत्रों में नशीली दवाओं की तस्करी या किसी भी संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी देकर पुलिस को सहयोग करने का आग्रह करती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Share this story