अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, चार वाहन जब्त

WhatsApp Channel Join Now
अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, चार वाहन जब्त


कठुआ, 15 अक्टूबर (हि.स.)। अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कठुआ पुलिस ने कठुआ और चड़वाल क्षेत्र में निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे चार वाहन जब्त किए हैं। इनमें तीन डंपर और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार थाना कठुआ की टीम ने नगरी, घाटी और कठुआ क्षेत्र में बिना वैध अनुमति तथा ए-फॉर्म के निर्माण सामग्री ले जा रहे दो डंपर और एक बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की। वहीं चड़वाल क्षेत्र में पुलिस चौकी छड़वाल की टीम ने अवैध रूप से खनन सामग्री ले जा रहे एक ट्राला को जब्त किया।

पुलिस ने चारों वाहनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भू-विज्ञान एवं खनन विभाग कठुआ के हवाले कर दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761624 Articles

Share this story