पाकिस्तान पर कथित अत्याचारों के लगाए गए आरोप

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 17 जून (हि.स.)।

जम्मू के अंबफला स्थित वेद मंदिर कॉम्प्लेक्स के कारगिल सभागार में पीओजेके विस्थापित सेवा समिति द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान समिति के अध्यक्ष डॉ. दीपक कपूर ने पाकिस्तान सरकार और उसकी सेना पर पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ कथित अत्याचारों का आरोप लगाते हुए कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि 1947 से लेकर अब तक वहां के हालात में कोई सुधार नहीं हुआ है और क्षेत्र के संसाधनों के कथित दोहन के साथ-साथ स्थानीय लोगों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी कहा गया कि क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सीमित हैं और राजनीतिक प्रतिनिधित्व भीi कमजोर है। समिति ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग से मामले का संज्ञान लेने की अपील की और भारत सरकार से पीओजेके को लेकर आवश्यक कदम उठाने की मांग की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story