महानपुर कॉलेज में पीएमएसएसएस दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया शुरू

WhatsApp Channel Join Now
महानपुर कॉलेज में पीएमएसएसएस दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया शुरू


कठुआ, 20 जुलाई (हि.स.)। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज महानपुर में प्रधानमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना सत्र 2026-27 के तहत विद्यार्थियों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. (डॉ.) संगीता सूदन के मार्गदर्शन में पारदर्शी और सुचारू रूप से संचालित की जा रही है।

दस्तावेज सत्यापन की जिम्मेदारी भौतिकी विभाग की प्रमुख प्रो. बिंती शर्मा को नोडल अधिकारी व संयोजक के रूप में सौंपी गई है। उनके साथ समिति सदस्य मंगू राम और सनी शर्मा भी सक्रिय रूप से विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच में सहयोग कर रहे हैं।

कॉलेज प्रशासन ने पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मूल दस्तावेज व उनकी प्रतियां लेकर समय पर सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। प्रिंसिपल ने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र विद्यार्थी को योजना का लाभ समय पर दिलाना संस्थान की प्राथमिकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story