जीडीसी मढ़हीन में नशा मुक्त भारत के तहत शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
जीडीसी मढ़हीन में नशा मुक्त भारत के तहत शपथ ग्रहण समारोह आयोजित


कठुआ 01 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रीय नशा मुक्त भारत अभियान एवं राष्ट्रव्यापी अभियान नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-2026 के तहत आज गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज मढ़हीन में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अनुपमा गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया जबकि इसका समन्वय डॉ. बलबिंदर सिंह, संयोजक नशा मुक्त भारत अभियान द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों को नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई। शपथ के दौरान सभी प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने, इसके दुष्प्रभावों के प्रति समाज को जागरूक करने तथा एक स्वस्थ एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। अपने संबोधन में प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अनुपमा गुप्ता ने युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्हें अपने परिवार व समाज में सकारात्मक बदलाव के प्रेरक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में युवाओं की जागरूकता और सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम का समापन स्वास्थ्य, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी के मूल्यों को अपनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ जिसमें सभी ने एक सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य के निर्माण के लिए प्रतिबद्धता दोहराई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story