अनंतनाग के कांग्रेस विधायक पीरजादा मोहम्मद सैयद सुपुर्द-ए-खाक

WhatsApp Channel Join Now

अनंतनाग, 27 नवंबर (हि.स.)। अनंतनाग के मौजूदा कांग्रेस विधायक पीरज़ादा मोहम्मद सैयद को उनके पैतृक स्थान पर सुपुर्द-ए-खाक किया गया। अनंतनाग और दक्षिण कश्मीर के अन्य हिस्सों से आए हजारों लोगों ने नमाज़-ए-जनाज़ा में हिस्सा लिया और अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

कांग्रेस विधायक 73 वर्षीय पीरज़ादा का गुरुवार देर रात जम्मू स्थित उनके आवास पर लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह डमहल लाया गया। पीरज़ादा मंत्री रह चुके थे और जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के प्रमुख रहे थे। वह 2024 के विधानसभा चुनावों में अनंतनाग से विधायक चुने गए थे। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता शोक व्यक्त करने और श्रद्धांजलि देने के लिए डमहल पहुंचे। उनके निधन से अनंतनाग विधानसभा सीट खाली हो गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784036 Articles

Share this story