गुब्बारा मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 18 नवंबर (हि.स.)।

जम्मू के खौड़ क्षेत्र के कालिया गांव में एक खेत स पीआईए लिखा हुआ संदिग्ध गुब्बारा मिलने के बाद स्थानीय लोगों में हलचल मच गई। जानकारी के मुताबिक, गांव के कुछ लोगों ने खेत में गुब्बारा देखा, जिस पर पीआईए लिखा हुआ था। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। गुब्बारे पर लिखे शब्दों को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, गुब्बारा कहां से आया और किस तरह खेत तक पहुंचा, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779270 Articles

Share this story