जम्मू के खौड़ सेक्टर में पीआईए मार्किंग वाला विमान के आकार का संदिग्ध गुब्बारा मिला

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 17 अक्टूबर (हि.स.)।

जम्मू जिले के खौड़ सेक्टर के पल्लनवाला इलाके में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की मार्किंग वाला विमान के आकार का संदिग्ध गुब्बारा मिलने से स्थानीय लोगों में हलचल मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पल्लनवाला क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने एक खेत में विमान के आकार की संदिग्ध वस्तु देखी। गुब्बारे पर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की मार्किंग दिखाई देने के बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस पोस्ट पल्लनवाला को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस पोस्ट पल्लनवाला की टीम मौके पर पहुंची और गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गुब्बारा कहां से आया और किस प्रकार खेत तक पहुंचा। इसकी वास्तविक प्रकृति और अन्य परिस्थितियों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762612 Articles

Share this story