कश्मीर पीएचई कर्मचारियों ने राजबाग में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया
Dec 1, 2025, 16:07 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जम्मू,, 1 दिसंबर (हि.स.)।
कश्मीर पीएचई जॉइंट एम्प्लॉइज़ एसोसिएशन ने आज राजबाग स्थित चीफ़ इंजीनियर कार्यालय के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने विभाग से जुड़े अपनी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की अपील करते हुए कहा कि शिकायत के समयबद्ध निस्तारण से विभागीय कार्यप्रणाली और भी सुचारू हो सकेगी।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार से आग्रह किया कि कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर उनके समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएँ।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

