जम्मू सचिवालय के बाहर पीएचई दैनिक वेतनभोगियों का प्रदर्शन
Apr 1, 2026, 17:30 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जम्मू,, 01 अप्रैल (हि.स.)।
जम्मू सचिवालय के बाहर पीएचई विभाग के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने नियमितीकरण और वेतन वृद्धि की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे लंबे समय से अस्थायी आधार पर काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें न तो नियमित किया जा रहा है और न ही उचित वेतन दिया जा रहा है। उन्होंने सरकार से अपील की कि उनकी लंबित मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे अपना आंदोलन और तेज करेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

