बिशनाह पटवार खाने में ताले लटके रहने से लोग परेशान

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 07 मार्च (हि.स.)।

जम्मू के बिशनाह इलाके में स्थित पटवार खाने में अक्सर ताले लटके रहने से लोगों को अपने काम करवाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पटवारी अक्सर अपने कमरों में उपलब्ध नहीं रहते जिसके कारण दूर-दराज के इलाकों से आने वाले लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।

लोगों ने बताया कि जब पटवारियों से संपर्क करने की कोशिश की जाती है तो उनका फोन या तो स्विच ऑफ मिलता है या फिर वे फोन नहीं उठाते। कई बार यह भी देखा गया है कि पटवारी अपने सरकारी दफ्तरों की बजाय निजी कमरों में बैठकर काम करते हैं जिससे लोगों को उन्हें ढूंढने में और अधिक परेशानी होती है।

स्थानीय निवासियों ने इस स्थिति पर नाराजगी जताते हुए डिप्टी कमिश्नर जम्मू से मांग की है कि तहसील कार्यालय में पटवारियों के लिए निर्धारित बैठने की व्यवस्था की जाए। उनका कहना है कि यदि पटवारी नियमित रूप से तहसील कार्यालय में उपलब्ध रहें तो लोगों के काम समय पर हो सकेंगे और उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story