पेंसिल फैक्ट्री के कर्मचारियों का लेबर कमिश्नर कार्यालय के बाहर धरना

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 06 मई (हि.स.)। जम्मू की पेंसिल फैक्ट्री के सभी कर्मचारियों ने आज लेबर कमिश्नर कार्यालय के बाहर अपनी मांगों को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री में आग लगने की घटना के बाद उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया और उनकी जगह नए कर्मचारियों को रखा जा रहा है।

कर्मचारियों ने कहा कि हादसे के बाद उन्हें बिना किसी उचित प्रक्रिया के काम से हटाया गया जिससे उनके परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि उनकी सेवाओं को बहाल किया जाए और उनके साथ न्याय किया जाए।

पेंसिल फैक्ट्री के श्रमिकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। इस दौरान लेबर कार्यालय के बाहर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस भी तैनात रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story