गांदरबल में मोटरसाइकिल की टक्कर से एक पैदल यात्री की मौत

WhatsApp Channel Join Now

गांदरबल, 20 मार्च (हि.स.)। शुक्रवार को मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के लार इलाके में एक मोटरसाइकिल की टक्कर से एक पैदल यात्री की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि वलीवार निवासी इरफान अहमद मीर द्वारा चलाई जा रही मोटरसाइकिल ने लार निवासी गुलाम हसन तेली को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में वलीवार निवासी अरशीद अहमद नाम का पीछे बैठा व्यक्ति भी घायल हो गया और उसे इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story