ईरान में फंसे जम्मू-कश्मीर के छात्रों को लेकर पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने चिंता जताई

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 08 मार्च (हि.स.)। ईरान में फंसे जम्मू-कश्मीर के छात्रों को लेकर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने चिंता जताई है। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की कि वहां पढ़ाई कर रहे जम्मू-कश्मीर के छात्रों को सुरक्षित तरीके से भारत वापस लाने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं।

मेहबूबा मुफ्ती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि ईरान में हालात तेजी से खराब हो रहे हैं। वहां पढ़ रहे जम्मू-कश्मीर के हजारों छात्र इस समय मुश्किल स्थिति में फंसे हुए हैं और अपने घर लौटने का इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने की गुजारिश की ताकि छात्रों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा सके।

इसके अलावा उन्होंने भारत के विदेश मंत्री और विदेश मंत्रालय से भी अपील की कि जल्द से जल्द जरूरी कदम उठाकर इन छात्रों को ईरान से सुरक्षित बाहर निकाला जाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता

Share this story