पीडीपी ने बारामूला के डाक बंगले में कथ बथ कार्यक्रम का किया आयोजन
बारामूला, 16 अप्रैल (हि.स.)। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) आज उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के डाक बंगले में कथ बथ कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। पीडीपी के प्रवक्ता के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों से बातचीत करना और उनकी चिंताओं को सुनना है। पीडीपी सुप्रीमो महबूबा मुफ्ती भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।
उद्घाटन भाषण में महबूबा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग घुटन और अलगाव महसूस कर रहे हैं और ऐसे माहौल में जी रहे हैं जहां वे अपनी भावनाओं और पीड़ा को व्यक्त नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को सुनना, उनकी चिंताओं को समझना और भविष्य के लिए उनके दृष्टिकोण को जानना है।
उन्होंने आगे कहा कि हम लोगों को यह मंच इसलिए दे रहे हैं ताकि वे बिना किसी दबाव या बाधा के अपने मुद्दे उठा सकें। कार्यक्रम अभी चल रहा है और इसमें नागरिक समाज के सदस्य और पार्टी पदाधिकारी शामिल हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

