पीडीडी लाइनमैन की बिजली के झटके से मौत

WhatsApp Channel Join Now

बडगाम, 18 मार्च (हि.स.)। बुधवार को मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में ड्यूटी के दौरान विद्युत विकास विभाग (पीडीडी) के एक लाइनमैन की बिजली का झटका लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सोनपाह बीरवाह निवासी अली मोहम्मद मलिक के रूप में हुई है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार यह घटना तब घटी जब वह नियमित कार्य कर रहा था और बिजली के संपर्क में आ गया। उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे अस्पताल पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है। घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story