पीडीडी के एक लाइनमैन की मरम्मत कार्य के दौरान बिजली के झटके से मौत

WhatsApp Channel Join Now

बांदीपोरा, 8 जुलाई (हि.स.)। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में बुधवार को बिजली विकास विभाग (पीडीडी) के एक लाइनमैन की मरम्मत कार्य के दौरान बिजली के झटके से मौत हो गई। लाइनमैन की पहचान मोहम्मद इस्माइल पुत्र अब्दुल अजीज निवासी बांदीपोरा जिले के गरूरा गांव के गल्कलू के रूप में हुई है।

इस्माइल गल्कलू क्रॉसिंग के पास ट्रांसमिशन लाइन की मरम्मत कर रहे था कि तभी अचानक उसे बिजली का झटका लगा और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे। तुरंत बांदीपोरा जिला अस्पताल (डीएच) ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसेम मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story