पीपल्स कॉन्फ्रेंस ने एनसी सरकार के विरोध में किया प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now

हंदवाड़ा, 02 जुलाई (हि.स.)। पीपल्स कॉन्फ्रेंस ने गुरुवार को हंदवाड़ा में विरोध प्रदर्शन किया और एनसी की सरकार पर विधायक के पद की ताकत कम करने का आरोप लगाया। पीपल्स कॉन्फ्रेंस के समर्थन में नारे लगाते हुए पार्टी नेताओं ने सरकार की आलोचना की कि उसने लोन को उनके निर्वाचन क्षेत्र में होने वाले सरकारी कार्यक्रमों से दूर रखा।

पीपल्स कॉन्फ्रेंस के राज्य सचिव (संगठन) शेख मुहम्मद इमरान ने विरोध रैली में कहा कि सरकार विधायक के पद को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि उमर अब्दुल्ला रोते हैं कि उनके पास शक्तियां नहीं हैं और उन्हें राज्य का दर्जा मिलना चाहिए, लेकिन दूसरी तरफ वे विधायक को कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सत्ताधारी पार्टी के विधायक के साथ भी सरकार बुरा बर्ताव कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके अपने विधायक राजौरी में डिप्टी सीएम के कार्यक्रमों में शामिल नहीं हुए। पिछले महीने सरकार के मुखर आलोचक लोन को उनके निर्वाचन क्षेत्र में एक पुल के उद्घाटन के लिए आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story