जम्मू-कश्मीर में पटवार एसोसिएशन की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 16 अप्रैल (हि.स.)।

ऑल जम्मू-कश्मीर पटवार एसोसिएशन द्वारा अपनी मांगों को लेकर शुरू की गई काम छोड़ो हड़ताल आज तीसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के चलते राजस्व से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे हैं और आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इसी बीच आज सरकार और पटवार संगठन के प्रतिनिधियों के बीच सचिवालय में बैठक भी जारी रही, जिसमें विभिन्न मांगों पर चर्चा की जा रही है। बैठक को लेकर पटवारियों में उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द कोई सकारात्मक समाधान निकल सकता है।

सूत्रों के अनुसार, ऊधमपुर जिला से भी पटवार संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल जम्मू स्थित सचिवालय पहुंचा है और वार्ता प्रक्रिया में शामिल हुआ है। बातचीत सकारात्मक रही तो संभावना है कि कल से पटवारी काम पर लौट सकते हैं।

फिलहाल हड़ताल जारी है, लेकिन वार्ता के चलते समाधान की उम्मीद भी बनी हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story