कठुआ में देशभक्ति और स्वच्छता का उत्साह, हर घर तिरंगा वंदे मातरम अभियान तेज

WhatsApp Channel Join Now
कठुआ में देशभक्ति और स्वच्छता का उत्साह, हर घर तिरंगा वंदे मातरम अभियान तेज


कठुआ, 10 अगस्त (हि.स.)। जिले में चल रहे हर घर तिरंगा वंदे मातरम अभियान के तहत सोमवार को विभिन्न स्थानों पर देशभक्ति और स्वच्छता से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, अधिकारियों और आम जनता ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ में आयोजित कार्यक्रम में एडीसी कठुआ मुख्य अतिथि रहे जहां सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन किया गया।

वहीं जीडीसी बिलावर और एसडीएओ कार्यालय बिलावर में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित हुए जिनमें प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संकल्प दोहराया। इस दौरान हीरानगर, बिलावर, बनी और बसोहली क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाए गए। अधिकारियों और कर्मचारियों ने सफाई गतिविधियों में भाग लेकर स्वच्छता, स्वच्छ पर्यावरण और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश दिया। इन आयोजनों के माध्यम से देशभक्ति के साथ-साथ स्वच्छता का संदेश देते हुए लोगों को स्वच्छ, हरित और जिम्मेदार समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story